लाइव न्यूज़ :

आतिशी ने गंभीर के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध के लिए चुनाव आयोग को लिखा पत्र, बताया "आदतन अपराधी"

By भाषा | Updated: April 29, 2019 03:06 IST

पत्र में अतिशी ने कहा कि गंभीर ने बीते तीन दिन में दूसरी बार आचार संहिता का उल्लंघन किया है, लिहाजा वह "आदतन अपराधी" हैं।

Open in App

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी मर्लेना ने रविवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बिना अनुमति रैली करने के लिये भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाने की मांग की।

पत्र में अतिशी ने कहा कि गंभीर ने बीते तीन दिन में दूसरी बार आचार संहिता का उल्लंघन किया है, लिहाजा वह "आदतन अपराधी" हैं। पूर्वी दिल्ली के रिटर्निंग अधिकारी ने शनिवार को पुलिस को गौतम गंभीर के खिलाफ बिना अनुमति कथित रूप से जंगपुरा में जनसभा करने के लिये शिकायत दर्ज करने के लिये कहा था।

आतिशी ने अपने पत्र में लिखा, "चुनाव आयोग ने पहली बार उल्लंघन करने के लिये उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिये कहा, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि उन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वह जानबूझकर आचार संहिता का उल्लंघन करके चुनाव आयोग की घोर उपेक्षा कर रहे हैं।"

टॅग्स :गौतम गंभीरलोकसभा संसद बिलआतिशी मार्लेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर