लाइव न्यूज़ :

'आप' की गुजरात-हिमाचल में करारी हार के बावजूद इस बड़ी उपलब्धि की ओर पार्टी! मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: December 8, 2022 13:04 IST

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है कि आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी है। चुनाव आयोग ने इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, गुजरात चुनाव के आ रहे नतीजे बताते हैं कि 'आप' को देश की 8वीं राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है कि आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।चुनाव आयोग की ओर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं, लेकिन 'आप' राष्ट्रीय पार्टी के लिए जरूरी शर्तों को पूरा करने के करीब।गुजरात में पार्टी दो सीट जीतती है और 6 प्रतिशत वोट शेयर मिलता है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता मिल सकती है।

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि गुजरातियों का वोट आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना देगा। उन्होंने ट्वीट कर साथ ही कहा, 'पहली बार राष्ट्रीय राजनीति में शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे अपनी छाप छोड़ रहे हैं।'

सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, 'गुजरात की जनता के वोट से आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी बन रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य की राजनीति पहली बार राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बना रही है। इसके लिए पूरे देश को बधाई।'

बता दें कि दिल्ली, पंजाब और गोवा में पहले से ही 'आप' राज्य की पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त कर चुकी है। नियमों के अनुसार 'आप' राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने से अब सिर्फ एक राज्य दूर है।

एक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए एक राजनीतिक संगठन को कम से कम चार राज्यों में मान्यता प्राप्त करने की जरूरत होती है। एक राज्य में पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए उसे कम से कम दो सीटों और विधानसभा चुनाव में 6 प्रतिशत वोट जीतने की जरूरत होती है।

ऐसे में गुजरात चुनाव में 'आप' को सिर्फ दो सीटें जीतने और 6 फीसदी वोट हासिल करने की जरूरत है। गुजरात चुनाव के आ रहे मौजूदा नतीजों को देखें तो वह 6 सीट पर आगे चल रही है। साथ ही करीब 13 प्रतिशत वोट शेयर उसके पाले में है। ऐसे में संभव है कि चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में 'आप' के राष्ट्रीय पार्टी होने के संबंध में घोषणा कर सकता है। हिमाचल प्रदेश में 'आप' का प्रदर्शन निराशानजक है और पार्टी खाता भी खोलती नजर नहीं आ रही है।

देश में अभी कितनी राष्ट्रीय पार्टी?

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार देश में अभी 7 राष्ट्रीय पार्टियां हैं। आप इस उपलब्धि को हासिल करती है तो वह देश की 8वीं राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी। फिलहाल राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज जिन्हें प्राप्त है, वे हैं- एनसीपी, कांग्रेस, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट), कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, भाजपा, बसपा और तृणमूल कांग्रेस।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीमनीष सिसोदियाहिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष