लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार ने नहीं दिया प्रवासी मजदूरों का रेल किराया, दिल्ली सरकार उठाएगी पूरा खर्च

By सुमित राय | Updated: May 8, 2020 21:20 IST

आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली से बिहार जाने वाले मजदूरों का किराया दिल्ली सरकार दे रही है, बिहार सरकार नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से जाने वाले मजदूरों के ट्रेन का किराया दिल्ली सरकार ने देने का फैसला किया है।बिहार सरकार ने दिल्ली में फंसे प्रवासी मजदूरों के किराए को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है और इस कारण अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उनके गृह राज्य पहुंचाया जा रहा है। दिल्ली से बिहार जाने वाले मजदूरों के किराए को लेकर बिहार सरकार से रिस्पॉन्स नहीं मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने ट्रेन का किराया देने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि बिहार सरकार ने दिल्ली में फंसे बिहार के प्रवासी मजदूरों के ट्रेन के किराए को लेकर कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने मजदूरों के ट्रेन के किराए का भुगतान करने का फैसला किया है।

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, भाजपा सरकार ने घोषणा की राज्यों में जाने वाली ट्रेनों का खर्च 85 प्रतिशत केंद्र सरकार देगी और 15 प्रतिशत राज्य सरकार देगी, लेकिन दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेन का खर्च दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार दे रही है, बिहार सरकार नहीं। हम पहले भी बिहार-यूपी के लोगों के साथ थे और आगे भी खड़े रहेंगे।"

बता दें कि गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को गृह राज्य जाने की अनुमति दे दी और उन्हें भेजने के लिए केंद्र सरकार ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया। वहीं केंद्र ने फैसला किया कि प्रवासी मजदूर जिस राज्य के रहने वाले हैं वहां की सरकार 15 प्रतिशत किराए का भुगतान करेगी, जबकि बाकी 85 प्रतिशत किराया केंद्र सरकार वहन करेगी।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई, जिसमें 1200 फंसे मजदूरों को बिहार भेजा गया। इस ट्रेन में 24 कोच हैं और हर कोच में करीब 50 यात्री हैं।

दिल्‍ली सरकार ने कहा है कि वह प्रवासी मजदूरों का किराया वहन करेगी। श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सभी यात्रियों का किराया दिल्ली सरकार उठाएगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर कहा, "दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन दिल्ली से मुजफ्फरपुर रवाना हुई। इस रेलगाड़ी में 1200 यात्री हैं।"

टॅग्स :श्रमिक स्पेशल ट्रेनकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली सरकारसंजय सिंहअरविंद केजरीवालबिहारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण