लाइव न्यूज़ :

टीचर्स डे के मौके पर देखिए आमिर खान की "मस्ती की पाठशाला" का वीडियो!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 5, 2018 18:51 IST

अभिनेता की पिछली फ़िल्म दंगल को शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी और यह भारत के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म में से एक बन गयी थी।

Open in App

यह निस्संदेह है कि सुपरस्टार आमिर खान के प्रशंसक हमेशा अनोखे तरीके से अभिनेता के प्रति अपना प्यार जाहिर करते आये है, ठीक इसी तरह प्रशंसकों ने इस बार एक मजेदार वीडियो बनाया है और शिक्षक दिवस के अवसर पर इस वीडियो को 'मस्ती की पाठशाला' नामक एक पेज से पोस्ट किया है।

'मस्ती की पाठशाला' आमिर की फिल्म रंग दे बसंती से सबसे मजेदार गीत में से एक है और एक प्रशंसक क्लब ने अपने पेज का नाम इस गीत के आधार पर रखा है।

अभिनेता ने अपनी अन्य फिल्मों में भी शिक्षक का किरदार निभाया है, लेकिन यह गीत उनके सभी किरदारों से हटकर है।

प्रशंसक क्लब ने विचित्र लिरिक्स के साथ एक मजेदार वीडियो बनाया है जिसमें सुपरस्टार द्वारा की गयी अभी तक की सभी फ़िल्मे शामिल की गई है।

वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,"Finally @aamir_khan ki Masti Ki Paathshala is open & #KaategiKya is our super hit school anthem!  पसंद आया तो लाइक करो पसंद नहीं आया तो टेस्ट चेंज करो ! :joy::man_dancing:#AamirsMastiKiPaathshala #TeachersDay #शिक्षकदिवस https://t.co/aWG8MSl1ES"

यह गीत शिक्षक दिवस से सीधे संबंधित नहीं है, लेकिन यह निश्चित रूप से इस अवसर पर बजाया जा सकता है।

अभिनेता अक्सर अपनी फ़िल्मो के माध्यम से दर्शकों को संदेश देने की कोशिश करते है और इस बार उनका गाना भी एक मैसेज दे रहा है।

अभिनेता की पिछली फ़िल्म दंगल को शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी और यह भारत के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म में से एक बन गयी थी। वर्तमान में वह अपनी अगली फ़िल्म "ठग्स ऑफ हिंदुस्तान" पर काम कर रहे है जो भारत में बनने वाली सबसे बड़ी फिल्म में से एक है।

टॅग्स :आमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील