लाइव न्यूज़ :

तीस हजार गांवों में ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराएगी आम आदमी पार्टी: अरविंद केजरीवाल

By भाषा | Updated: August 16, 2020 20:29 IST

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 30 हजार ऑक्सीमीटर मिलने का आश्वासन पहले ही मिल चुका है। मैं बहुत खुश हूं।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हम 30 हजार गांवों में ऑक्सीजन जांच केंद्र स्थापित करेंगे। ऑक्सीमीटर की सहायता से ऑक्सीजन का स्तर मापा जा सकता है और यह कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुए हैं।

नयी दिल्लीकोविड-19 महामारी से मुकाबले के अभियान को गति प्रदान करने के वास्ते आम आदमी पार्टी रक्त में ऑक्सीजन की संतृप्ति जांच के लिए देशभर के 30 हजार गांव में केंद्रों की स्थापना करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यह घोषणा की।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें लोगों से 30,000 ऑक्सीमीटर मिलने का आश्वासन पहले ही मिल चुका है। ऑक्सीमीटर की सहायता से ऑक्सीजन का स्तर मापा जा सकता है और यह कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुए हैं क्योंकि इस बीमारी से मृत्यु के अधिकतर मामलों में मरीज की मौत रक्त में ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण होती है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘30 हजार ऑक्सीमीटर मिलने का आश्वासन पहले ही मिल चुका है। मैं बहुत खुश हूं। अब हम 30 हजार गांवों में ऑक्सीजन जांच केंद्र स्थापित करेंगे। अन्य गांवों में इसे स्थापित करने में सहायता करेंगे। दान करने वालों का धन्यवाद।

हम गांव के युवाओं को ऑक्सी केंद्र स्थापित करने का प्रशिक्षण देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर समय रहते पता चल पाएगा और जीवन बच सकेगा।’’  

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष