लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी 21 मार्च को मोगा में करेगी ‘किसान महासम्मेलन’

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:45 IST

Open in App

चंडीगढ़,22 फरवरी पंजाब में मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि वह केन्द्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में 21मार्च को मोगा जिले में ‘किसान महासम्मेलन’ आयोजित करेगी।

पार्टी ने कहा कि किसान महासम्मेलन में भाग लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया जाएगा।

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित अन्य जगहों के हजारों किसान तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर करीब तीन माह से डटे हुए हैं।

पार्टी सांसद भगवंत मान ने कहा,‘‘आप ने किसानों के आंदोनल को और मजबूती देने के लिए मोगा जिले के बाघा पुराना में 21मार्च को किसान महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है।’’

उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब के किसानों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

मान ने कहा,‘‘ हम चाहते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसमें शामिल हों।’’

पार्टी हमेशा ही किसान आंदोलन का समर्थन करने की बात कहती रही है। केजरीवाल का उत्तर प्रदेश के मेरठ में 28 फरवरी को ‘किसान महापंचायत’ को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

मान के साथ इस दौरान आप की पंजाब इकाई के प्रभारी जरनैल सिंह,सह प्रभारी राघव चड्ढा और विधायक हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद थे। मान ने कहा कि केन्द्र को तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?