लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये जाने पर राज्यसभा में AAP ने किया समर्थन, अमित शाह ने मेज थपथपा कर किया स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 15:32 IST

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केरजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये पर मोदी सरकार का समर्थन किया है। उन्होंन कहा की हम जम्मू कश्मीर के फैसले पर सरकार का समर्थन करते हैं। इससे हमें उम्मीद है कि राज्य में शांति और विकास होगा। 

Open in App

जम्मू-कश्मीर पर मोदी की सरकार ने विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म करने का प्रस्ताव राज्यसभा में पेश कर दिया। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। राज्यसभा में आप के सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि वहां मासूमों की हत्याएं बंद हो। 

राज्यसभा में अमित शाह ने मेज थपथपा कर आम आदमी पार्टी के समर्थन का स्वागत किया। सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर में विकास होगा और शांति होगी। हम चाहते है कि वहां मासूमों की हत्याएं बंद हों।  

जम्मू कश्मीर पर सरकार के फैसले को हमारा समर्थन: केजरीवाल (दिल्ली सीएम) 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी केंद्र के जम्मू कश्मीर पर फैसले का समर्थन करती है। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट ने कहा, ‘‘हमें आशा है कि इससे राज्य में शांति आयेगी और विकास होगा।’’ केजरीवाल ने यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद के दोनों सदनों में बयान देने के कुछ समय बाद की।

AIADMK ने भी दिया समर्थन 

एआईएडीएमके सांसद ए नवनीतकृष्णन ने पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर को लेकर सरकार द्वारा सदन में पेश किए गए सारे विधेयकों का समर्थन कर रही है। 

YSRCP ने भी दिया सरकार का साथ 

वाईएसआरसीपी के सांसद वी. विजयसाई रेड्डी ने सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि धारा 370 वर्षों से देश को चुभ रही थी। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब जम्मू-कश्मीर की समस्या का पूर्ण समाधान हो जाएगा। 

असम के राजनीतिक दल ने भी किया समर्थन 

असम के राजनीतिक दल बीपीएफ के राज्यसभा सांसद विश्वजीत दैमारी ने आर्टिकल 370 हटाने को जम्मू-कश्मीर और देश की सुरक्षा से जोड़ा और कहा कि यह उस राज्य के साथ-साथ देश के लिए भी जरूरी था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआम आदमी पार्टीअमित शाहराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर