लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार ने 3 साल में 21 करोड़ खर्च कर 344 लोगों को दिया रोजगार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 23, 2018 11:47 IST

बेरोजगारों को रोजगार देने का दम भरने वाली केजरीवाल सरकार ने अब तक तीन सालों में केवल 344 बेरोजगारों को रोजगार देने काम किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अगस्त: जनता के हितों के लिए बनी आम आदमी पार्टी से इन दिनों उनके कई अहम सहयोगी दूरी बना रहे हैं। वहीं बेरोजगारों को रोजगार देने का दम भरने वाली केजरीवाल सरकार ने अब तक तीन सालों में केवल 344 बेरोजगारों को रोजगार देने काम किया है।

विधानसभा के रोजगार अध्यक्ष के जवाब में ये बात सामने आई है। खबर के अनुसार मानसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रोजगार कार्यालय में हुए नौकरियों के पंजीयन के आधार पर आप सरकार के रोजगार विभाग से जानकारी मांगी थी। जिसका जवाब पार्टी की ओर से लिखित रूप में देते हुए विभाग अध्यक्ष ने बताया है कि 2015 में 176, 2016 में 102 व 2017 में 66 लोगों को रोजगार पार्टी की ओर से दिया गया है। 

साथ ही ये भी बताया गया है कि इनमें से किसको सरकारी विभाग में क्या पद दिया गया है। इतना ही नहीं ये भी बताया गया है कि सरकार की ओर से अब तक के कार्यकाल में रोजगार विभाग में कुल 21.53 करोड़ रूपए खर्च हुए हैं। जब रोजगार विभाग में कुल 2.87 लाख लोगों मे पंजीकरण  करवाया था, जिसमें केवल 8 हजार को नियोक्ताओं को भेजे गए। कुल मिलाकर 344 को नौकरियां मिली हैं। जिसनें 177 में कंडक्टर, वॉटरमैन व टेम्प्रेपरी पर ज्वाइनिंग हुई है।

 अब तक रोजगार विभाग की ओर से 7 रोजगार मेले भी लगाए गए हैं, जिनमें करीब 357 कंपनियों ने भागीदारी की और इन्होंने 78 हजार आवेदकों में 30, 680 को शार्टलिस्ट भी किया , लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इनमें से कितनों को नौकरी मिली इसका जवाब विभाग के पास मौजूद नहीं है। वहीं, इन मेलों पर 33.11 लाख रूपए सरकार का खर्च हुआ है। रोजगार पैदा करने को लेकर जवाब दिया गया है कि इसका जिम्मा उनका नहीं है। साथ ही और भी रोजगार से शिक्षा को जोड़ने वाले भी कई सवाल किए गए जिनका जवाब विभाग की ओर से दिया गया है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण