बदायूं की घटना के विरोध में नोएडा में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Published: January 7, 2021 05:08 PM2021-01-07T17:08:22+5:302021-01-07T17:08:22+5:30

Aam Aadmi Party protested in Noida to protest against Badaun incident | बदायूं की घटना के विरोध में नोएडा में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

बदायूं की घटना के विरोध में नोएडा में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

नोएडा(उप्र),सात जनवरी उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक महिला की कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी ने सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक मदनलाल ने कहा कि बदायूं में महिला के साथ हुई घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और मामले की जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने के बजाए दो दिन तक घटना को छिपाए रखा।

आप के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि बदायूं की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Aam Aadmi Party protested in Noida to protest against Badaun incident

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे