लाइव न्यूज़ :

एमसीडी चुनाव से पहले सामने आया आप विधायक का वीडियो, जनता से कहा- वोट न देने पर नहीं करेंगे उनका काम

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 19, 2022 15:08 IST

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने वीडियो ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, "ये विकासपुरी से केजरीवाल के विधायक महेंद्र यादव हैं। वह लोगों को वोट के लिए डरा रहे हैं, यह केजरीवाल मॉडल है।"

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आप विधायक महेंद्र यादव का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें उन्हें लोगों को धमकी देते हुए देखा जा सकता है।उन्हें वीडियो में ये कहते हुए देखा जा सकता है कि अगर लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया तो वह उनका काम नहीं करेंगे।दिल्ली में चार दिसंबर को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।

नई दिल्ली: दिल्ली में चार दिसंबर को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है। इसी क्रम में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आप विधायक महेंद्र यादव का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें उन्हें लोगों को धमकी देते हुए देखा जा सकता है। 

उन्हें वीडियो में ये कहते हुए देखा जा सकता है कि अगर लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया तो वह उनका काम नहीं करेंगे। उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, "ये विकासपुरी से केजरीवाल के विधायक महेंद्र यादव हैं। वह लोगों को वोट के लिए डरा रहे हैं, यह केजरीवाल मॉडल है।" वीडियो  में विधायक ने कहा, "अगर आप आम आदमी पार्टी को वोट नहीं देंगे तो मैं नालियों की सफाई नहीं करवाऊंगा, मैं चौक पर खड़े होकर कह रहा हूं।" 

उन्होंने ये भी कहा, "मैं अब इसके लिए जिम्मेदार नहीं रहूंगा। मैं यह बहुत स्पष्ट रूप से कह रहा हूं। ड्रेनेज लाइन कितनी भी चोक हो जाए, मैं उसे साफ नहीं करवाऊंगा।" बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला, एमसीडी चुनाव, पराली जलाना जैसे मुद्दों पर भाजपाऔर केजरीवाल सरकार आमने-सामने आ गई है। एमसीडी में 2007 तक कांग्रेस सत्ता में थी। वर्ष 2017 के नगर निगम चुनाव में वह केवल 27 सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी।

टॅग्स :Aam Aadmi PartyBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत