लाइव न्यूज़ :

बिहारः अररिया में 11 हजार हाई वोल्टेज तार से लगी आग, झुलसने से पिता-पुत्री की मौत, आधा दर्जन से अधिक दुकान और मकान खाक

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2020 16:04 IST

11 हजार हाई वोल्टेज तार टूटने से हुई इस आग लगी की घटना में तीन किराना दुकानें व आधा दर्जन घर भी जलकर राख हो गए. करीब 10 लाख नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.  

Open in App
ठळक मुद्देमृतक 45 वर्षीय विश्वनाथ सरदार और उनकी आठ वर्षीय बेटी पूजा विस्टोरिया गोदाम टोला की रहने वाली थी.सुकरु सरदार, विरेंदर सरदार और जगदीश सरदार के एक-एक किराना दुकान और घर जलकर खाक हो गए. पीड़ित सुकरु सरदार ने बताया कि उनकी नतिनी की शादी के लिए रखे तीन लाख नगदी और डेढ़ लाख के के गहने भी जल गए.

पटनाः बिहार के अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के विस्टोरिया गांव में घटित हुए एक ह्रदयविदारक घटना में आज अहले सुबह आग बुझाने के दौरान 11 हजार हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से बाप-बेटी की झुलसकर मौत हो गई. जबकि इस आग लगने से लगभग छह घर जलकर राख हो गए.

मृतक 45 वर्षीय विश्वनाथ सरदार और उनकी आठ वर्षीय बेटी पूजा विस्टोरिया गोदाम टोला की रहने वाली थी. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, 11 हजार हाई वोल्टेज तार टूटने से हुई इस आग लगी की घटना में तीन किराना दुकानें व आधा दर्जन घर भी जलकर राख हो गए. करीब 10 लाख नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.  

किराना दुकान और घर जलकर खाक हो गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने से सुकरु सरदार, विरेंदर सरदार और जगदीश सरदार के एक-एक किराना दुकान और घर जलकर खाक हो गए. वहीं सुरेन्द्र सरदार, किशुनवती देवी और सिको सरदार के भी घर आग की भेंट चढ गए. पीड़ित सुकरु सरदार ने बताया कि उनकी नतिनी की शादी के लिए रखे तीन लाख नगदी और डेढ़ लाख के के गहने भी जल गए.

इधर करंट से विश्वनाथ सरदार और उनकी आठ साल की पुत्री पूजा कुमारी की मौत से गांव का माहौल गमगीन है. इस घटना के बाद मृतकों के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सुबह विश्वनाथ सरदार के घर के आगे बिजली का तार टूटकर गिर गया था. तार टूटने के साथ ही विश्वनाथ सरदार के घर में आग लग गई.

विश्वनाथ बिजली के गिरे 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया

इस बीच विश्वनाथ सरदार आग को बुझाने के लिए बाल्टी में पानी लेकर दौड़ा कि इसी दौरान विश्वनाथ बिजली के गिरे 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया और आग ने भी विश्वनाथ को अपनी चपेट में ले लिया. इस बीच अपने पिता को बचाने के लिए विश्वनाथ की आठ साल की बेटी पूजा कुमारी दौड़कर आई और वह भी करंट और आग की तेज लपटों की चपेट में आ गई.

बताया जाता है कि विश्वनाथ सरदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री पूजा कुमारी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अररिया रेफर कर दिया गया. लेकिन अररिया सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई.

आग लगने से दो गायों और आधा दर्जन बकरियों की भी झुलसकर मौत हो गई है. घटना के बाद सीओ रमन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों के ढांढस बंधाया और मुआवजे की कागजी प्रकिया को पूरा किया. सीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा. वहीं आग लगने से जले घरों की जांच की जा रही है.

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए