लाइव न्यूज़ :

जम्मू में प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने की खुदकुशी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:59 IST

Open in App

जम्मू, 17 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के वन क्षेत्र में एक युवक और युवती ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि युवक व युवती दोनों की अलग-अलग जगह शादी हुई थी।

उन्होंने कहा कि तांडा का रहने वाला विजय कुमार (36) और चाक्कराह की रहने वाली ज्योति देवी (33) शनिवार की रात अखनूल इलाके में सोल-पंगडी जंगल के अंदर अर्ध-मूर्छित अवस्था में मिले थे।

अधिकारियों ने बताया कि कुमार की जहां अखनूल के उप-जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं देवी की मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में उपचार के दौरान हुई।

शुरुआती जांच का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अलग-अलग लोगों से शादी होने के बावजूद उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था और अपना जीवन खत्म करने के लिये उन्होंने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं