लाइव न्यूज़ :

इंदिरा नहर में गिरने से लापता हुए सात बच्चों में से तीन के शव शाम को बरामद, चार बच्चों की तलाश जारी

By भाषा | Updated: June 20, 2019 17:47 IST

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया। शर्मा ने 'बताया कि लापता सात बच्चों में पांच लड़के और दो लड़कियां हैं। इनमें से तीन बच्चों के शव शाम करीब चार बजे बरामद कर लिये गये है। शेष लापता चार बच्चों की तलाश अभी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चों की तलाश के लिए इंदिरा नहर का पानी रोक दिया गया है। कई स्थानों पर जाल डालकर भी बच्चों की तलाश की जा रही है।नहर से बचाये गये 22 लोगों में अधिकतर बच्चे हैं, सब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनके खाने पीने का इंतजाम कर दिया गया है।

राजधानी के निकट नगराम में एक वैवाहिक समारोह से लौट रही एक पिकअप वैन बृहस्पतिवार को तड़के इंदिरा नहर में गिरने से लापता हुए सात बच्चों में से तीन के शव शाम को बरामद हुए। चार बच्चों की तलाश जारी है।

वैन नहर में गिरने से कुल 29 लोग पानी में डूब गए थे जिनमें से 22 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इन लोगों को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने निकाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा नहर में वैन डूबने और बच्चों की मौत की घटना पर दुख व्यक्त किया है।

लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि आज सुबह करीब तीन बजे एक पारिवारिक समारोह में नगराम के परवा खेड़ा आई बारात से बाराबंकी लौट रही एक पिकअप वैन आज तड़के इंदिरानहर में गिर गई। वैन में 29 लोग सवार थे। इनमें करीब 19 बच्चे थे।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया। शर्मा ने 'बताया कि लापता सात बच्चों में पांच लड़के और दो लड़कियां हैं। इनमें से तीन बच्चों के शव शाम करीब चार बजे बरामद कर लिये गये है। शेष लापता चार बच्चों की तलाश अभी जारी है।

वहीं दूसरी ओर इंदिरा नहर में बृहस्पतिवार तड़के हुई इस वैन दुर्घटना के शिकार सात बच्चों के परिजनों का आरोप है कि पिकअप वैन का चालक शराब के नशे में था और वाहन बहुत तेज गति से चला रहा था। परिजनों के चालक के शराब के नशे में होने के आरोप पर एसडीएम मोहनलाल गंज सूर्यकांत ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है।

चालक पूरी तरह से सुरक्षित है और उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। सातों बच्चों में से छह के नाम मानसी, मनीषा, सौरभ, सचिन, साजन व अमन हैं। एक लापता बच्चे की मां लज्जावती ने मीडिया को बताया कि रात का समय था और अंधेरा था और वाहन चालक नशे में था और वह वाहन बहुत तेज गति से चला रहा था।

उसे कई बार धीरे चलने को कहा गया लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और वैन नहर में जा गिरी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने माना कि वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि कुछ घंटे बाद 22 लोगों को नहर से जिंदा बचा लिया गया।

बच्चों की तलाश के लिए इंदिरा नहर का पानी रोक दिया गया है। कई स्थानों पर जाल डालकर भी बच्चों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि नहर से बचाये गये 22 लोगों में अधिकतर बच्चे हैं, सब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनके खाने पीने का इंतजाम कर दिया गया है।

डीएम शर्मा ने बताया कि बच्चों को नहर में ढूंढने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ पुलिस के गोताखोरों की टीमें भी लगायी गई हैं। घटनास्थल पर एंबुलेंस के साथ डाक्टरों की टीमें भी तैनात हैं ताकि बच्चों के निकाले जाने के बाद जरुरत पड़ने पर उन्हें तुरंत उपचार दिया जा सके।

उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा नहर में वैन डूबने की घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को डूबे लोगों को ढूंढने में तत्परता दिखाने के निर्देश दिये। 

बागमती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

बिहार के शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड के बसहिया शेख गांव अंतर्गत दोस्तिया घाट के पास गुजर रही बागमती नदी में नहाते समय गुरूवार की दोपहर तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मृतकों में बसहिया शेख गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी के मोहम्मद शर्फुद्दीन के पुत्र मोहम्मद रिजवान, शेख वहान के पुत्र मोहम्मद नवाजिद और मोहम्मद जफीर के पुत्र मोहम्मद अकील शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गोताखोर की मदद से शवों को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल लाया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया