लाइव न्यूज़ :

भुवनेश्वर के ‘एकाम्र क्षेत्र’ का अध्ययन करने के लिए एएसआई के विशेषज्ञों का दल भेजा जाए: प्रधान

By भाषा | Updated: January 30, 2021 19:52 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 जनवरी केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के विशेषज्ञों के दल को यहां ‘एकाम्र क्षेत्र’ में भेजने का शनिवार को अनुरोध किया ताकि यहां प्राचीन ढांचों का पता लगाने के लिए विस्तृत अध्ययन किया जा सके तथा वैज्ञानिक तरीके से खुदाई का काम किया जा सके।

प्रधान ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को पत्र लिखकर ओडिशा के पुरातत्व स्थलों के संरक्षण के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की। दो दिन पहले ही एएसआई ने भुवनेश्वर के पुराने कस्बे ‘एकाम्र क्षेत्र’ की विकास परियोजना के तहत खुदाई के दौरान पत्थर के एक ढांचे का पता लगाया था।

यह ढांचा एक प्राचीन मंदिर का अवशेष माना जा रहा है।

प्रधान ने पत्र में लिखा, ‘‘ओडिशा के प्राचीन मंदिरों के पुरातात्विक, कलात्मक, सामाजिक-सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि एएसआई को भुवनेश्वर के ‘एकाम्र क्षेत्र’ के वैज्ञानिक उत्खनन के माध्यम से विस्तृत अध्ययन के लिए विशेषज्ञों के एक दल को भुवनेश्वर भेजा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?