अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला आया सामने

By भाषा | Published: February 23, 2021 10:19 AM2021-02-23T10:19:22+5:302021-02-23T10:19:22+5:30

A new case of Kovid-19 came out in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला आया सामने

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला आया सामने

पोर्ट ब्लेयर, 23 फरवरी अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,015 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में चार दिन के अंतराल के बाद सोमवार को संक्रमण का कोई नया मामला सामने आया। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 18 से 21 फरवरी के बीच कोई नया मामला सामने नहीं आया था।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के कड़े कदमों की वजह से यहां स्थिति नियंत्रण में हैं। केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 62 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

यहां चार मरीजों का उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार तक 5,631 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करनेवाले लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A new case of Kovid-19 came out in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे