लाइव न्यूज़ :

नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम से वैक्सीन को लेकर भ्रामक जानकारी वायरल, पुलिस ने कहा-गलत जानकारी वायरस की तरह ही जानलेवा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2021 19:37 IST

सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्व सुप्रसिद्ध लोगों के हवाले से वैक्सीन नहीं लगवाने की बात कर रहे हैं। ऐसा ही एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की दो साल में मौत हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देगलत जानकारी भी वायरस की तरह ही जानलेवा- असम पुलिसवैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी वायरल

कोरोना वायरस को लेकर लोग परेशान हैं और रोजाना करीब दो लाख मामले सामने आ रहे हैं। वहीं मौतों की संख्या भी सैंकड़ों में हैं। ऐसे में वैक्सीन लगवाना ही इस महामारी से बचने का सबसे बेहतर तरीका है। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्व सुप्रसिद्ध लोगों के हवाले से वैक्सीन नहीं लगवाने की बात कर रहे हैं। ऐसा ही एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की दो साल में मौत हो जाएगी।

अब असम पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है और कहा है कि इस तरह की भ्रमित करने वाले हैं। साथ ही असम पुलिस ने कहा है कि गलत जानकारी भी वायरस की तरह ही जानलेवा हो सकती है। असम पुलिस ने लिखा है कि फ्रांस के एक नोबेल पुरस्कार विजेता के हवाले से वैक्सीन के बारे में एक जानकारी सोशल मीडिया पर गलत संदर्भ में शेयर की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की असत्यापित जानकारियों को आगे न बढ़ाएं। पुलिस ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि याद रखिए गलत जानकारी भी वायरस की तरह ही जानलेवा साबित हो सकती है। 

ल्यूक मॉन्टैग्नियर ने किया दावा

दरअसल नोबेल पुरस्कार विजेता और वायरोलॉजिस्ट प्रोफेसर ल्यूक मॉन्टैग्नियर ने वायरस के नए वैरिएंट को लेकर के कई दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि ये टीकाकरण ही है, जिसके कारण नए वेरिएंट उत्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि टीकाकरण ही नए वेरिएंट को उत्पन्न कर रहा है। चीनी वायरस के लिए एंटीबॉडी है, जो कि वैक्सीन से आती है। इससे क्या वायरस मर जाता है? या फिर वह नए रास्ते ढूंढ लेता है? 

वैक्सीन लगवाने वाले के मरने की बात नहीं कही

मॉन्टैग्नियर ने कहा कि हर देश में टीकाकरण का ग्राफ मौत के ग्राफ के साथ चल रहा है। मैंने बहुत करीब से इसे देखा है और मैं ऐसे मरीजों पर प्रयोग कर रहा हूं, जो वैक्सीन लगवाने के बाद संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि वायरस ऐसे वेरिएंट बना रहा है, जिस पर वैक्सीन का प्रभाव कम है। हालांकि वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि वैक्सीन लगवाने वाले मर जाएंगे, लेकिन मॉन्टैग्नियर ने ऐसा नहीं कहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू