लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में दिवंगत कोरोना योद्धाओं के सम्मान में स्मारक बनेगा

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:39 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 31 दिसंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि अग्रिम पंक्ति के उन कोविड-19 कार्यकर्ताओं के सम्मान में भुवनेश्वर में एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी जान दे दी।

पटनायक ने दिवंगत कोविड ​​योद्धाओं के परिवार के सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात करते हुए कहा, "उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता बेकार नहीं जाएगी और कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जीत निश्चित है।’’

बैठक में मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान राज्य में लगभग 10 लाख प्रवासी श्रमिकों की वापसी के बावजूद ओडिशा कोविड​​-19 स्थिति से निपटने में सफल रहा है।

पटनायक ने परिवारों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार जरूरत के समय उनके साथ खड़ी रहेगी।

पटनायक ने कहा कि डॉक्टरों, नर्सों, पुलिस कर्मियों, शिक्षकों और कोविड-19 प्रबंधन में लगे अन्य लोगों की समर्पित सेवा के कारण, राज्य में कई लोगों की जान बच सकी।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के महापात्रा ने कहा कि महामारी से लड़ते हुए अब तक 101 कोविड योद्धाओं ने अपने जीवन का बलिदान दिया है।

महापात्रा ने कहा कि 96 परिवारों को पहले ही 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है और अगले दो दिनों में पांच अन्य परिवारों को भी सहायता मुहैया करा दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी