लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: November 5, 2021 14:01 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, पांच नवंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना जानसठ पुलिस थाना क्षेत्र के तलड़ा गांव में बृहस्पतिवार की शाम को हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मोहित कुमार सैनी (24) के रूप में की गई है। सैनी के पिता की ओर दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी सतीश पाल उनके घर आया और दिवाली के अवसर पर मिठाइयां बांटने के बहाने उनके बेटे को ले गया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार, पाल सैनी को एक मैदान में लेकर गया और उसे गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि पाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के मकसद का पता चल पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल