लाइव न्यूज़ :

सेाशल मीडिया पर दिल्ली की एक महिला को कथित रूप से परेशान करने पर असम से एक व्यक्ति पकड़ा गया

By भाषा | Updated: November 2, 2020 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर सेाशल मीडिया पर दिल्ली की एक महिला को कथित रूप से परेशान करने और व्हाट्सऐप पर उसकी तस्वीरें डालकर उसे बदनाम करने की धमकी देने को लेकर असम से 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी चंदननाथ राजनीति विज्ञान में स्नातक है और तथा असम में डर्रांग जिले के मंगलदोई गांव में एक मोबाइल फोन दुकान पर काम करता है। पुलिस के मुताबिक उसने चैट और वीडियो कॉल से दिल्ली की महिला को परेशान किया और बाद में उसे धमकी दी।

महिला द्वारा मालवीय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला 30 सितंबर को सामने आया। महिला ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति सोशल मीडिया पर चैट और वीडियो कॉल से उसे परेशान कर रहा है तथा उसने उसे बदनाम करने के लिए उसकी तस्वीर व्हाट्सऐप पर डालने की भी धमकी दी है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर भादंसं और आईटी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया एवं जांच शुरू की गयी। जांच के दौरान पता चला कि वह मंगलादोई गांव से फोन करता है।

ठाकुर के अनुसार एक टीम वहां भेजकर उसे गिरफ्तार किया गया और उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर दोस्त बनाने और फिर चैट एवं तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल देने की धमकी देने की उसकी आदत है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos