लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में लश्कर ए तैयबा का एक स्थानीय आतंकवादी और उसके चार साथी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 19, 2021 17:55 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 जुलाई सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले में लश्कर ए तैयबा के आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर एक स्थानीय आतंकवादी और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किये गए आतंकी सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं के संपर्क में थे।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कर्मियों ने लश्कर से संबंध रखने वाले एक स्थानीय आतंकवादी यूनिस मीर को गिरफ्तार किया और उसके पास से हथियार तथा अन्य चीजें बरामद की गईं।

प्रवक्ता ने कहा कि मीर बड़गाम जिले के चून क्षेत्र का निवासी है। उन्होंने कहा कि उसके पास से एक चीनी पिस्तौल, एक मैगजीन और पिस्तौल की आठ गोलियां बरामद की गई। मीर से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस को उसके चार आतंकी साथियों को पकड़ने में सफलता मिली।

प्रवक्ता ने कहा, “उनके पास से दो ग्रेनेड, गोलाबारूद और अन्य चीजें बरामद की गईं। उनकी पहचान जहूर गनी, उमर फारूक वानी, फैजान कयूम गनी और शाहनवाज अहमद मीर के रूप में की गई है।” प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किये गए आतंकवादी और उनके साथी बड़गाम के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों को हथियार, गोलाबारूद और आश्रय मुहैया कराते थे।

उन्होंने कहा, “गिरफ्तार किया गया स्थानीय आतंकवादी और उसके साथी सोशल मीडिया मंचों के जरिये पाकिस्तानी आकाओं के सम्पर्क में थे। इसके अलावा वे कश्मीर में प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए तैयबा के स्थानीय कमांडरों के भी लगातार संपर्क में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम