लाइव न्यूज़ :

क्रू की गलती के कारण जेट एयरवेज के यात्रियों के नाक-कान से निकलने लगा खून, टला बड़ा हादसा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 20, 2018 10:20 IST

Mumbai-Jaipur Jet Airways flight News: मुंबई से जयपुर जाने वाली जेट एयरवेज़ की फ्लाइट में एक बड़ा हादसा होने से बच गया है।

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर:मुंबई से जयपुर जाने वाली जेट एयरवेज़ की फ्लाइट में एक बड़ा हादसा होने से बच गया है। खबर के अनुसार क्रू की भूल के कारण फ्लाइट को यात्रा के बीच से ही मुंबई वापस मोड़ना पड़ा।

एक गलती के कारण फ्लाइट में सौ से ज्यादा यात्रियों की जान पर बन गई थी। दरअसल मुंबई से जयपुर के लिए 166 यात्रियों के साथ उड़ान भरने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट ने अपनी उड़ान भरी।समाचार एजेंसी एएनआई  के मुताबिक आज सुबह फ्लाइट को वापस मुंबई उताड़ना पड़ा।

जानें क्या है मामला

 जेट एयरवेज की मुंबई-जयपुर उड़ान को टेकऑफ के बाद मुंबई वापस उतारना पड़ा, क्योंकि टेकऑफ के दौरान क्रू केबिन प्रेशर को बरकरार रखने का स्विच दबाना भूल गया था, जिसकी वजह से 166 में से 30 यात्रियों की नाक और कान से खून बहने लगा, और कुछ को सिरदर्द की शिकायत हुई। इस कारण से सभी यात्रियों को वापस फ्लाइट से निकाला गया और फिलहाल उनका इलाज मुंबई में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 30 यात्री अभी बीमार हैं, जिनका इलाज चल रहा है, ऑक्सीजन मास्क्स वहां मौजूद थे।

वहीं, इस हादसे को लेकर  जेट एयरवेज मे अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। जेट की ओर सेबयान जारी करते हुए कहा गया है कि हादसे के बाद फ्लाइट को मुंबई वापस लाया गया है, इस दौरान फ्लाइट में 166 यात्री, 5 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। जिन यात्रियों को तकलीफ हुई है उनका इलाज करवाया जा रहा है। कहा गया है कि उड़ान के कॉकपिट चालक दल को जांच लंबित अनुसूचित कर्तव्यों से हटा दिया गया है। एयरलाइन इस उड़ान पर मेहमानों के लिए वैकल्पिक उड़ान व्यवस्था कर रही है।

टॅग्स :जेट एयरवेजमुंबईजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब