क्रू की गलती के कारण जेट एयरवेज के यात्रियों के नाक-कान से निकलने लगा खून, टला बड़ा हादसा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 20, 2018 09:59 AM2018-09-20T09:59:26+5:302018-09-20T10:20:12+5:30
Mumbai-Jaipur Jet Airways flight News: मुंबई से जयपुर जाने वाली जेट एयरवेज़ की फ्लाइट में एक बड़ा हादसा होने से बच गया है।
मुंबई, 20 सितंबर:मुंबई से जयपुर जाने वाली जेट एयरवेज़ की फ्लाइट में एक बड़ा हादसा होने से बच गया है। खबर के अनुसार क्रू की भूल के कारण फ्लाइट को यात्रा के बीच से ही मुंबई वापस मोड़ना पड़ा।
एक गलती के कारण फ्लाइट में सौ से ज्यादा यात्रियों की जान पर बन गई थी। दरअसल मुंबई से जयपुर के लिए 166 यात्रियों के साथ उड़ान भरने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट ने अपनी उड़ान भरी।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आज सुबह फ्लाइट को वापस मुंबई उताड़ना पड़ा।
#WATCH: Inside visuals of Jet Airways Mumbai-Jaipur flight that was turned back to Mumbai airport midway today after a loss in cabin pressure (Source: Mobile visuals) pic.twitter.com/SEktwy3kvw
— ANI (@ANI) September 20, 2018
जानें क्या है मामला
जेट एयरवेज की मुंबई-जयपुर उड़ान को टेकऑफ के बाद मुंबई वापस उतारना पड़ा, क्योंकि टेकऑफ के दौरान क्रू केबिन प्रेशर को बरकरार रखने का स्विच दबाना भूल गया था, जिसकी वजह से 166 में से 30 यात्रियों की नाक और कान से खून बहने लगा, और कुछ को सिरदर्द की शिकायत हुई। इस कारण से सभी यात्रियों को वापस फ्लाइट से निकाला गया और फिलहाल उनका इलाज मुंबई में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 30 यात्री अभी बीमार हैं, जिनका इलाज चल रहा है, ऑक्सीजन मास्क्स वहां मौजूद थे।
The flight will take off from Mumbai for Jaipur at 10.15 am. https://t.co/7jfOAFsugk
— ANI (@ANI) September 20, 2018
Earlier visuals of passengers of Jet Airways Mumbai-Jaipur flight after being deplaned when the flight was turned back to Mumbai airport midway, after loss in cabin pressure. Visuals from Mumbai airport. pic.twitter.com/GOXsJYhr7S
— ANI (@ANI) September 20, 2018
वहीं, इस हादसे को लेकर जेट एयरवेज मे अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। जेट की ओर सेबयान जारी करते हुए कहा गया है कि हादसे के बाद फ्लाइट को मुंबई वापस लाया गया है, इस दौरान फ्लाइट में 166 यात्री, 5 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। जिन यात्रियों को तकलीफ हुई है उनका इलाज करवाया जा रहा है। कहा गया है कि उड़ान के कॉकपिट चालक दल को जांच लंबित अनुसूचित कर्तव्यों से हटा दिया गया है। एयरलाइन इस उड़ान पर मेहमानों के लिए वैकल्पिक उड़ान व्यवस्था कर रही है।