लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद स्कूल के लापता अध्यापक का शव मुजफ्फरनगर में मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2019 13:32 IST

अध्यापक के परिजनों की शिकायत के अनुसार असलम गाजियाबाद जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में अध्यापक के तौर पर कार्यरत थे। एक ट्रैक्टर खरीदने के लिए एक एजेंसी को दो लाख रुपए का भुगतान करने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि अध्यापक का शव बुधवार को मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। 

सरकारी स्कूल के लापता अध्यापक का शव उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मिला है। पुलिस ने बताया कि वह सोमवार से लापता थे। अध्यापक के परिजनों की शिकायत के अनुसार असलम गाजियाबाद जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में अध्यापक के तौर पर कार्यरत थे।

एक ट्रैक्टर खरीदने के लिए एक एजेंसी को दो लाख रुपए का भुगतान करने गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि बदमाशों ने असलम का अपहरण कर लिया और नकदी लूटने के बाद उसकी हत्या करके शव खतौली इलाके के बुवाराडा गांव के निकट गंगा नहर रोड पर फेंक दिया।

अधिकारी ने बताया कि अध्यापक का शव बुधवार को मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी