लाइव न्यूज़ :

किसान ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन को लिखा इमोशनल लेटर, कहा- अपने बेटे का मन बदल दीजिए, पूरा देश आपको थैंक यू कहेगा

By अमित कुमार | Updated: January 24, 2021 18:19 IST

हजारों किसानों की तरफ से पंजाब के एक किसान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को एक इमोशनल पत्र लिखा है। इसमें उसने मोदी की मां से कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को एक किसान ने पत्र के जरिए अपनी परेशानियां शेयर की है।इसके साथ ही किसान ने यह भी अपील की है कि हीराबेन मोदी अपने बेटे को कृषि कानूनों को निरस्त करने को कहे।लंबे समय से इस कानून के विरोध में किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में किसानों का बड़ा आंदोलन चल रहा है। सरकार द्वारा इस कानून को हटाए जाने के लिए किसान हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इस बीच पंजाब के एक किसान ने अपी समस्याओं को एक पत्र के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को भेजा है। इस पत्र में किसान ने अपील की है कि हीराबेन मोदी अपने बेटे को इस कानून को वापस लेने का आदेश दे। 

पंजाब के फ़िरोज़पुर जिले के गांव गोलू का मोढ के रहनेवाले हरप्रीत सिंह ने हिंदी में ये पत्र लिखा है। सिंह ने लिखा कि मैं इस पत्र को भारी मन से लिख रहा हूं, जैसा कि आप जानती होंगी कि देश और दुनिया को खिलाने वाले अन्नदाता तीनों काले कानूनों के कारण कड़ाके की सर्दियों में भी दिल्ली की सड़कों पर सोने को मजबूर हैं। इसमें 90-95 साल के बुजुर्ग के अलावा बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। कड़ाके की ठंड लोगों को बीमार बना रहा है। यहां तक ​​कि लोग शहीद हो रहे हैं, जो हम सभी के लिए चिंता का विषय है। 

उन्होंने आगे लिखा कि किसान आंदोलन की वजह से 75 से ज्यादा प्रदर्शनाकरियों की जान जा चुकी है, इनमें कई ऐसे हैं जिन्होंने सुसाइड किया है। मैंने यह पत्र बहुत आशा और उम्मीद के साथ लिखा है। आपका बेटा नरेंद्र मोदी देश का प्रधान मंत्री है। वह अपने द्वारा पारित कृषि कानूनों को निरस्त कर सकता है। मुझे लगा कि कोई अपनी मां को छोड़कर किसी को भी मना कर सकता है." उन्होंने लिखा कि पूरा देश आपको धन्यवाद देगा। केवल एक माँ ही अपने बेटे को आदेश दे सकती है।"

गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड करेंगे आंदोलनकारी किसान

आंदोलनकारी किसानों की ‘गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड’ में विभिन्न राज्यों की कई झांकियां होंगी जो ग्रामीण जीवन, केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के साथ ही आंदोलनकारियों के साहस को दर्शाएंगी। यह जानकारी आयोजकों ने दी। एक किसान नेता ने बताया कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले सभी संगठनों को परेड के लिए झांकी तैयार करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि देशभर से लगभग एक लाख ट्रैक्टर-ट्रॉलियां परेड में शामिल होंगी। इनमें से लगभग 30 प्रतिशत पर विभिन्न विषयों पर झांकी होगी, जिसमें भारत में किसान आंदोलन का इतिहास, महिला किसानों की भूमिका और विभिन्न राज्यों में खेती के अपनाये जाने वाले तरीके शामिल होंगे।

टॅग्स :किसान आंदोलननरेंद्र मोदीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो