लाइव न्यूज़ :

वोटर आईडी पर शख्स की जगह लगा दी कुत्ते की तस्वीर, मचा हंगामा, अधिकारी ने दी सफाई  

By धीरज पाल | Updated: March 5, 2020 10:13 IST

पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद के निवासी सुनील कर्माकर अपनी वोटर आईडी में कुत्ते की फोटो देखकर दंग रह गए और इसकी शिकायत उन्होंने बीडीओ के पास की। 

Open in App
ठळक मुद्देइलाके के बीडिओ ने कहा कि कुत्ते का फोटो जिस व्यक्ति ने ऑनलाइन आवेदन के लिए अप्लाई किया था उसने ही फोटो लगाई है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अपलोडर ने फोटो अपलोड की है तो इसे चुनाव कार्यालय से कैसे अप्रुव किया गया।

पश्चिम बंगाल, 05 मार्च: पश्चिम बंगाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक वोटर आईडी पर आदमी की जगह कुत्ते का फोटो लगा हुआ है। दरअसल, यह घटना राज्य के मुर्शिदाबाद की है। जहां रामनगर गांव के निवासी सुनील कर्माकर की वोटर  आईडी पर उनकी फोटो के बजाय कुत्ते का फोटो लगा हुआ है। सुनील कर्माकर अपनी वोटर आईडी में कुत्ते की फोटो देखकर दंग रह गए और इसकी शिकायत उन्होंने बीडीओ के पास की। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए सुनील कर्माकर ने बताया कि उन्होंने अपनी वोटर आईडी करेक्शन करने के लिए दिया था। लेकिन जब उन्हें वोटर आईडी मिला तो उनकी जगह कुत्ते का फोटो लगा हुआ था। इस लापारवाही को देखकर उन्होंने कहा कि उनके सम्मान के साथ मजाक किया गया है। वहीं, इलाके के बीडीओ ने कहा कि आईडी में सुधार कर दिया गया है, जल्द ही उन्हें सौंप दिया जाएगा।

जानिए वोटर आईडी पर कैसे आया कत्ते का फोटो 

वहीं, इससे पहले मामले में बीडिओ ने कहा कि अगर वोटर आईडी में कोई गलती है तो उसे सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुत्ते का फोटो जिस व्यक्ति ने ऑनलाइन आवेदन के लिए अप्लाई किया था उसने ही फोटो लगाई है। फिलहाल फोटो में सुधार कर दिया गया है। उन्हें सुधारे गए फोटो के साथ फाइनल आईडी कार्ड मिल जाएगा।'

ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अपलोडर ने फोटो अपलोड की है तो इसे चुनाव कार्यालय से कैसे अप्रुव किया गया।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो