लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बड़ा हादसा, 45 से 50 सवारी ले जा रही बस खाई में गिरी, 25 की मौत

By रुस्तम राणा | Updated: October 4, 2022 22:08 IST

पौड़ी गढ़वाल जिले के सिमडी गांव के पास रिखनीखाल-बिरोखल मार्ग पर करीब 45 से 50 लोगों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई है, जिनमें 25 लोगों की मौत हो गई है और गंभीर रूप से घायल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना को लेकर जताया शोकदुर्घटनाग्रस्त बस बारातियों की थी, जो ग्राम सिमड़ी के पास खाई में जा गिरीइस हादसे में 25 बरातियों की मौत हो गई है, लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक बड़े हादसे से खबर है। मंगलवार को जिले के सिमड़ी गांव के पास रिखनीखाल-बिरोखल मार्ग पर करीब 45 लोगों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई है। हादसे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि दुर्घटनास्थल के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीण मदद कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, बहुत दुखःद घटना है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, बहुत दुखःद घटना है। लगभग 45 लोग बस में सवार थे, बस गहरी खाई में गिर गई है। वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है। मैं खुद सभी से बात कर रहा हूं कि जल्द से जल्द बचाव का कार्य शुरू किया जाएष हमारा प्रयास है कि हर संभव मदद की जाए।

दुर्घटनाग्रस्त बस बारातियों की, हादसे में 25 बारातियों की मौत

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस बारातियों की थी, जो ग्राम सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में 25 बरातियों की मौत हो गई है। बस में 40 बराती सवार थे। खबर के अनुसार, बस हरिद्वार जनपद के अंतर्गत लालढांग से बरात लेकर प्रखंड बिरोंखाल के अंतर्गत ग्राम कांडा तल्ला की ओर जा रही थी। बस करीब 350 मीटर नीचे खाई में गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा करीब शाम साब बजे हुआ। 

बस का पट्टा टूटने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बस का पट्टा टूटने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और खड्ड में जा गिरी। बताया कि आसपास के ग्रामीण छह घायलों को बस से बाहर निकाल सड़क पर ले आए हैं। 

 

 

 

 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष