लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 9 जुलाई : गुरुदत्त और संजीव कुमार का जन्म, बंबई में स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना

By भाषा | Updated: July 9, 2019 07:15 IST

वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरु दत्त का जन्म हुआ था, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। गुरुदत्त की प्रतिभा का अंदाजा लगाने के लिए यह तथ्य अपने आप में पर्याप्त है कि टाइम पत्रिका ने गुरुदत्त की फिल्मों प्यासा और कागज़ के फूल को दुनिया की सौ बेहतरीन फ़िल्मों में जगह दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।

साल के सातवें महीने का नौवां दिन इतिहास के पन्नों में बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें कुछ भारतीय सिनेमा से जुड़ी हैं।

दरअसल 1925 में इसी दिन वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरु दत्त का जन्म हुआ था, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। गुरुदत्त की प्रतिभा का अंदाजा लगाने के लिए यह तथ्य अपने आप में पर्याप्त है कि टाइम पत्रिका ने गुरुदत्त की फिल्मों प्यासा और कागज़ के फूल को दुनिया की सौ बेहतरीन फ़िल्मों में जगह दी थी।

उनकी बेहतरीन फिल्मों में प्यासा और क़ागज़ के फूल के अलावा चौदहवीं का चाँद तथा साहब बीबी और ग़ुलाम को भी रखा जाता है। हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले एक और समर्थ अभिनेता संजीव कुमार का जन्म भी नौ जुलाई को ही हुआ था।

अन्य घटनाओं की बात करें तो नौ जुलाई 1875 को बंबई में स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई और वर्ष 1816 में इसी दिन अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

इतिहास में नौ जुलाई की तारीख पर कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। इनमें चंद घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1816 : अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1819 : सिलाई मशीन के आविष्‍कारक एलायस हाउ का जन्‍म।

1875 : बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना।

1925 : भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार गुरु दत्त का जन्म।

1938 : अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।

1951 : देश में पहली पंचवर्षीय योजना (1951-56) को प्रकाशित किया गया।

1969 : वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया।

1973ः शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।

1973 : ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।

1982 : तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया।

1991 : दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।

2002 : ‘आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी’ का नाम बदलकर ‘अफ्रीकन यूनियन’ किया गया।

2004 : एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।

2011 : सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया, 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।

टॅग्स :हिस्ट्रीगुरु दत्तसंजीव कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप