लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 986 नये मामले, 69 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:11 IST

Open in App

ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 986 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,99,173 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 128 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 69 और मरीजों की मौत हो गयी जिसके बाद महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,223 हो गयी है। खुर्दा जिले में सर्वाधिक 373 नये मरीज मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में संक्रमण के 139 नये मामले सामने आए। ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुताबिक राज्य के 12 जिलों में ही कोविड-19 के मरीजों की मौत हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 9,578 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 9,82,319 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। प्रदेश में बृहस्पतिवार को 1003 मरीज ठीक हुये हैं। इस बीच प्रदेश में टीकाकरण की शुरूआत के बाद से बुधवार तक टीकों की 2,02,72,961 खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें से 47,39,211 लोगों को टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। संक्रमण की दर 5.76 प्रतिशत बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"