लाइव न्यूज़ :

नियमित आयकर भरने वाली 98 साल की महिला को किया गया सम्मानित

By भाषा | Updated: July 24, 2018 04:59 IST

आयकर विभाग ने कमला भराणी के अलावा शहर के आठ अन्य वरिष्ठतम करदाताओं को भी सम्मान के लिये आमंत्रित किया था जिनकी उम्र 96 से 105 वर्ष के बीच है।

Open in App

इंदौर, 24 जुलाईः आयकर भुगतान को प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल के तहत सोमवार को इंदौर में 98 साल की करदाता महिला को सम्मानित किया गया। वह सरकारी खजाने में लम्बे समय से आयकर जमा कर रही हैं। आयकर दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में कमला भराणी (99) को उच्चतम न्यायालय के अवकाशप्राप्त न्यायाधीश पीपी नावलेकर ने सम्मानित किया। 

कमला व्हीलचेयर पर आयकर विभाग के कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। उनके पुत्र और शहर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ अनिल भराणी ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी माता सावधि जमा (एफडी) योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज पर करीब दो दशक से नियमित तौर पर आयकर जमा कर रही हैं। 

आयकर विभाग ने कमला भराणी के अलावा शहर के आठ अन्य वरिष्ठतम करदाताओं को भी सम्मान के लिये आमंत्रित किया था जिनकी उम्र 96 से 105 वर्ष के बीच है। हालांकि, इनमें से ज्यादातर लोग अपनी अधिक उम्र के चलते कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके और उनके स्थान पर उनके परिजनों ने आयकर विभाग का सम्मान ग्रहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते वक्त न्यायमूर्ति नावलेकर ने सुझाव दिया कि सरकार द्वारा उन लोगों को किसी ना किसी तरीके से प्रोत्साहित किया जाना चाहिये, जो स्वेच्छा से आयकर जमा करते हैं। 

उन्होंने सुझाया कि ऐसे लोगों को रेल यात्रा या अन्य क्षेत्रों में विशेष रियायत दी जा सकती है। ऐसा करने से समाज के अन्य लोग भी स्वेच्छा से आयकर अदायगी के लिये प्रेरित होंगे। 

टॅग्स :आयकरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां