लाइव न्यूज़ :

असम में कोविड-19 के 92 और रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: May 26, 2021 00:59 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 मई असम में मंगलवार को कोविड-19 के 92 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 2,915 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 5,767 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल तादाद 3,81,171 तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

असम में दूसरी बार एक दिन में कोविड-19 से 92 लोगों की मौत हुई है। 17 मई को भी इतने ही रोगियों की मौत हुई थी।

राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 53,541 है।

बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार को राज्य में 1,14,315 नमूनों की जांच की गई। अब तक 1,03,87,419 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को दिनभर में 4,783 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 3,23,368 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम