लाइव न्यूज़ :

Top Evening News: ईरान का दावा- अमेरिका के चेहरे पर जड़ा एक तमाचा, पश्चिम बंगाल में 'भारत बंद' के दौरान हिंसा, कोहली टॉप बल्लेबाज 

By भाषा | Updated: January 8, 2020 19:45 IST

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का बुधवार को कई प्रकार की बैंकिंग सेवाओं पर देश भर में असर दिखा लेकिन आवश्यक सेवाएं सामान्य रहीं। वामपंथी दलों की सरकार वाले पश्चिम बंगाल और केरल में तथा पूर्वोत्तर राज्य असम में हड़ताल से सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित रहा। 

Open in App

ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी सेना और गठबंधन बलों के कम से कम दो ठिकानों पर एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और कहा कि यह अमेरिका के ‘‘चेहरे पर एक तमाचा’’ है। तेहरान से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुए यूक्रेन के विमान में सवार सभी 176 लोग मारे गए हैं। पश्चिम बंगाल में बुधवार को एक दिन के बंद के दौरान कई स्थानों पर हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बसों, एक पुलिस वाहन और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। 

हड़ताल का बैंकिंग सेवाओं पर असरः केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का बुधवार को कई प्रकार की बैंकिंग सेवाओं पर देश भर में असर दिखा लेकिन आवश्यक सेवाएं सामान्य रहीं। वामपंथी दलों की सरकार वाले पश्चिम बंगाल और केरल में तथा पूर्वोत्तर राज्य असम में हड़ताल से सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित रहा। 

जेएनयू परिसर में जल्द सामान्य स्थिति बहाल करें: मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति से मुलाकात की और छात्रों से अधिक संवाद करने एवं जेएनयू परिसर में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने का सुझाव दिया। 

कांग्रेस की तथ्यान्वेषी समिति ने जेएनयू परिसर का दौरा कियाःकांग्रेस की चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर का दौरा किया और पिछले दिनों हुए हमले के संदर्भ में छात्रों, छात्रसंघ के पदाधिकारियों और कुछ अन्य लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। 

मुजफ्फरपुर आश्रय गृह में बच्चों की हत्या के सबूत नहीं: सीबीआई ने न्यायालय से कहा नयी दिल्ली, केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि बिहार के मुजफ्फरपुर आश्रय गृह में बच्चों की हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं। 

ईरान, इराक, ओमान की खाड़ी और फारस की खाड़ी में सतर्कता बरतें: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को भारतीय एयरलाइन कंपनियों से कहा कि वे ईरान, इराक, ओमान की खाड़ी और फारस की खाड़ी में हवाई क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरतें। 

वर्ष 2019 दूसरे सबसे गर्म साल के तौर पर दर्ज: ईयू पेरिस, यूरोपीय संघ (ईयू) की पर्यावरण निगरानी सेवा ने बुधवार को कहा कि 2019 को दूसरे सबसे गर्म साल के तौर पर दर्ज किए जाने के साथ इतिहास के सबसे गर्म दशक का समापन हुआ। 

कोहली ने शीर्ष स्थान बरकरार रखाः भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को जारी बल्लेबाजों की ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान कायम रखा जबकि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे सूची में खिसक गये हैं। 

टॅग्स :ईरानअमेरिकाजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)कांग्रेसबिज़नेसखेलविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है