लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8,912 नए मामले आए, 257 मौतें हुईं, 10,373 मरीज ठीक हुए

By भाषा | Updated: June 19, 2021 22:12 IST

Open in App

मुंबई, 19 जून महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 8,912 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 257 लोगों की मौत हुई, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,63,420 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,17,356 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि इससे पहले आठ मार्च को, राज्य में 8,744 मामले आए थे। विभाग ने बताया कि दिन में 10,373 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 57,10,356 तक पहुंच गई, जिससे राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,32,597 हो गई।

महाराष्ट्र में अब मरीजों के ठीक होने की दर 95.76 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.97 प्रतिशत है। विभाग के अनुसार, 2,34,379 नयी जांच के साथ, महाराष्ट्र में अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या बढ़कर 3,93,12,920 हो गई है।

राज्य में वर्तमान में कुल 8,06,506 लोग गृह पृथक-वास में हैं, जबकि 4,695 अन्य संस्थागत पृथक-वास केंद्र में भर्ती हैं। मुंबई शहर में संक्रमण के 676 नए मामले आए और 13 मौतें हुईं, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,19,266 हो गई और मृतकों की संख्या 15,279 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम