लाइव न्यूज़ :

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की 88.14 करोड़ खुराकें दी गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: October 2, 2021 12:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि केंद्र के नि:शुल्क माध्यम और राज्यों की सीधी खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की 88.14 करोड़ से अधिक खुराकें प्रदान की जा चुकी हैं।

टीके की 5.28 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त खुराकें अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने कहा कि सरकार के (नि:शुल्क माध्यम) और राज्यों की सीधी खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को वैक्सीन की कुल 88,14,50,515 खुराकें प्रदान की गई हैं।

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीका उपलब्धता की अग्रिम दृश्यता और टीका आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के लिए टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।

इसने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 टीके उपलब्ध करा रही है।

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के तहत, केंद्र देश में टीका निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75 प्रतिशत की खरीद कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क आपूर्ति करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब