लाइव न्यूज़ :

Omicron से खौफ, मुंबई में धारा 144 लागू, देश भर में कुल केस 87, हैदराबाद में 4 लोग पॉजिटिव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 16, 2021 21:53 IST

40 लोगों को लोकनायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 38 कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। राजस्थान में 17, केरल में 5, गुजरात में 5, बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और चंडगढ़ में 1-1 मामले हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 10 मामले सामने आए हैं।गुजरात में ‘ओमीक्रोन’ के कुल मामलों की संख्या पांच हो गई है। मुंबई में बृहस्पतिवार से धारा 144 लागू करने का आदेश पुलिस उपायुक्त (संचालन) द्वारा जारी किया गया।

नई दिल्लीः ओमीक्रोन खौफ बढ़ता जा रहा है। कोविड के नए मामले तेजी से आगे बढ़ रहा है। हैदराबाद में 4 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।  तेलंगाना में मामलों की कुल संख्या 7 हो गई। कर्नाटक में 8 केस सामने आ गए हैं। महाराष्ट्र को अलर्ट कर दिया है । यहां पर कुल केस 32 हैं। 

ओमीक्रोन के खौफ के बीच, मुंबई पुलिस ने कहा है कि शहर में सीआरपीसी (आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 के तहत 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी और बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

पुलिस ने यह भी कहा कि किसी आयोजन स्थल पर केवल 50 प्रतिशत क्षमता तक लोगों को किसी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी और कार्यक्रमों के आयोजकों का पूर्ण टीकाकरण होना अनिवार्य होगा। मुंबई में बृहस्पतिवार से धारा 144 लागू करने का आदेश पुलिस उपायुक्त (संचालन) द्वारा सोमवार को जारी किया गया।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 10 मामले सामने आए हैं और उनमें से किसी की हालत ‘‘गंभीर’’ नहीं है। उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर 40 लोगों को लोकनायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 38 कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। राजस्थान में 17, केरल में 5, गुजरात में 5, बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और चंडगढ़ में 1-1 मामले हैं। 

गुजरात में मेहसाणा जिले की विजयपुर तहसील के एक गांव की 41 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद गुजरात में ‘ओमीक्रोन’ के कुल मामलों की संख्या पांच हो गई है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529मुंबईमहाराष्ट्रकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसगुजरातदिल्लीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप