लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः मरकज की सभा में शामिल 86 बिहारवासियों सहित 143 लोगों पर नजर रख रही प्रदेश पुलिस, 48 को किया क्वारंटाइन

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 1, 2020 13:50 IST

बिहार में संक्रमित लोगों की संख्या 23 हो गई। राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इन्स्टीट्यूट (आरएमआरआई) के निदेशक डा प्रदीप दास ने बुधवार को बताया कि बेगूसराय और नालंदा निवासी दो लोगों के नमूने जांच में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश के डीजीपी जी पांडे ने कहा है कि दिल्ली के मरकज सभा में शामिल हुए बिहार के रहने वाले 86 लोग और 57 विदेशियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि 48 लोगों को पहले से ही क्वारंटाइन में रखा जा चुका है।

पटनाः बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के दो अन्य मामलों की पुष्टि होने के बाद बुधवार (01 अप्रैल) को प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 23 हो गई है। इस बीच प्रदेश के डीजीपी जी पांडे ने कहा है कि दिल्ली के मरकज सभा में शामिल हुए बिहार के रहने वाले 86 लोग और 57 विदेशियों पर नजर रखी जा रही है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बिहार डीजीपी पांडे ने कहा, 'बिहार के 86 निवासी और 57 विदेशी जो दिल्ली के मरकज सभा में शामिल हुए थे, उन सभी पर नजर रखी जा रही है। 48 लोगों को पहले से ही क्वारंटाइन में रखा जा चुका है, 86 बिहार निवासियों में से कुछ राज्य में नहीं हैं, हम देश के अन्य राज्यों से पता लगा रहे हैं, अन्य राज्यों के टच में हैं।

आपको बता दें प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 23 हो गई। राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इन्स्टीट्यूट (आरएमआरआई) के निदेशक डा प्रदीप दास ने बुधवार को बताया कि बेगूसराय और नालंदा निवासी दो लोगों के नमूने जांच में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। बेगूसराय निवासी दुबई से और नालंदा निवासी आबुधाबी से अपने घर लौटा था।  बिहार में अब तक तक 1054 संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 1033 नमूनों में संक्रमण नहीं पाया गया और एवं 23 संक्रमित पाए गए हैं। मुंगेर के एक निवासी की कोरोना वायरस संक्रमण से 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी । कतर से लौटे मुंगेर निवासी के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे, जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।  

देश में बुधवार को कोरोना के मामलों की संख्या 1,637 हो गई है और 38 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, COVID-19 के अभी 1466 मामले सक्रिय हैं, जबकि 132 लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। बता दें, देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। कोरोना वायरस विश्व के 203 देशों में फैल चुका है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया