लाइव न्यूज़ :

अपनी जमीन पीएम नरेंद्र मोदी के नाम करना चाहती है बुजुर्ग महिला, वजह आपको भी कर देगी इमोशनल

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 4, 2020 12:55 IST

उत्तर प्रदेश में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला अपनी सारी जमीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर करने के लिए तहसील पहुंच गई...

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के नाम 12 बीघा जमीन करना चाहती हैं बिट्टन देवी।85 वर्षीय बिट्टन देवी के पति की हो चुकी मौत।परिवार नहीं रखता वृद्ध महिला का ख्याल।

उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले में एक बुजुर्ग महिला अपनी सारी जमीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम करना चाहती हैं। इसके लिए वह 3 दिसंबर को तहसील भी पहुंच गईं। भले ही आप इसे पढ़कर चौंक गए होंगे, लेकिन इसके पीछे आपको भावुक भी कर देगी।

बहू-बेटे नहीं रखते बिट्टन देवी का ख्याल

दरअसल विकास खंड किशनी के गांव चितायन की रहने वाली 85 वर्षीय बिट्टन देवी के पति की मौत हो चुकी है। दो बेटे और बहुएं उनका ख्याल नहीं रखते हैं। आलम ये है कि सरकार की ओर से मिल रही वृद्धावस्था पेंशन से जैसे-तैसे उनका गुजारा हो पा रहा है। ऐसे में वह अपने नाम दर्ज भूमि प्रधानमंत्री मोदी के नाम करना चाहती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के नाम करना चाहती हैं 12 बीघा जमीन

बिट्टन देवी 3 दिसंबर की दोपहर तहसील के वकील कृष्णप्रताप सिंह के चेंबर पर पहुंची। उन्होंने वकील से कहा कि वह अपनी साढ़े 12 बीघा जमीन प्रधानमंत्री के नाम करना चाहती हैं। बुजुर्ग महिला की बात सुनकर वकील चौंक गए। हालांकि वकील ने बिट्टन देवी को बहुत समझाया, लेकिन वह जिद पर अड़ी रहीं।

वकीलों ने समझाने की कोशिश की

वकीलों द्वारा समझाने के बाद भी जब बिट्टन देवी बात सुनने को तैयार नहीं हुई, तो वकील ने उन्हें यह कहकर घर भेज दिया कि वह उप जिलाधिकारी से इस मामले पर बात करेंगे। बुजुर्ग महिला दो दिन बाद दोबारा आने की बात कहकर वापस चली गई।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं