लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी रिसर्च में खुलासा, भारत की 80 फीसदी जनता को फेसबुक-ट्विटर के बारे में नहीं पता

By भारती द्विवेदी | Updated: June 22, 2018 10:13 IST

रिसर्च में ये कहा गया है कि भारत में जहां 78 फीसदी वयस्क के पास स्मार्टफोन नहीं है, वहीं देश की 80 फीसदी जनसंख्या को फेसबुक और ट्विटर के बारे में जानकारी तक नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 जून: डिजिटल इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के जरिए सरकार लोगों को सरकारी योजनाओं और विभाग से आसानी से जोड़ना चाहती है। लेकिन इंटरनेट उपयोग के मामले में भारत की स्थिति बेहद ही खराब है। अमेरिका की रिसर्च संस्था प्यू रिसर्च सेंटर के एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। प्यू रिसर्च सेंटर के रिसर्च के अनुसार भारत में मात्र 25 प्रतिशत व्यस्क ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। साल 2013 में जहां भारत में वयस्कों के पास स्मार्टफोन रखने की दर 12 फीसदी थी। वहीं साल 2017 में ये प्रतिशत बढ़कर 22 हो गया है। साल 2013 से 2017 के बीच सोशल मीडिया इस्तेमाल करने प्रतिशत आठ से बढ़कर 20 फीसदी हो गया है। 

रिसर्च में ये कहा गया है कि भारत में जहां 78 फीसदी वयस्क के पास स्मार्टफोन नहीं है, वहीं देश की 80 फीसदी जनसंख्या को फेसबुक और ट्विटर के बारे में जानकारी तक नहीं है। प्यू रिसर्च सेंटर ने 37 देशों के ऊपर ये रिसर्च किया है। 37 देशों की लिस्ट में दक्षिण कोरिया पहले स्थान पर है। दक्षिण कोरिया में 96 प्रतिशत वयस्क इंटरनेट का उपयोग करते हैं। वयस्कों द्वारा इंटरनेट इस्तेमाल में भारत और उप सहारा अफ्रीका (अफ्रीका का वो एरिया जो सहारा रेगिस्तान के दक्षिण में स्थित है) बहुत पीछे है।   

कितने प्रतिशत लोगों इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं या स्मार्टफोन रखते हैं इसका पहुंच दर इंटरनेट उपयोग या फिर स्मार्टफोन रखने वाले लोगों द्वारा मापी जाती है। उत्तरी अमेरिका और यूरोप के अधिकांश हिस्सा के साथ एशिया-प्रशांत के कुछ हिस्सों में इंटरनेट और स्मार्टफोन रखने का प्रतिशत बेहतर है। 

ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, स्वीडन, कनाडा, अमेरिका, इजराइल, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और स्पेन में लगभग नौ से दस प्रतिशत लोग ही इंटरनेट का उपयोग करते हैं। वहीं उप-सहारा अफ्रीका दुनिया के सबसे कम इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले में से एक है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :डिजिटल इंडियाइंडियाइंटरनेटस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए