लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार और एमसीडी के 8 अधिकारियों ने केजरीवाल सरकार पर 'घोर उत्पीड़न' का लगाया आरोप, उपराज्यपाल कार्यालय का दावा, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2023 07:39 IST

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि अगर कोई शिकायत है तो, उसे देखने के बाद ही आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया दी जा सकती है। उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले अधिकारियों की ओर से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देउपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि इस साल की शुरुआत में दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं।जबकि छह शिकायतें 11 मई के बाद प्राप्त हुईं है। ‘आप’ सरकार के खिलाफ शिकायत करने वालों में पांच आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं।

नयी दिल्लीः दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में तैनात आठ अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा 'घोर उत्पीड़न' का आरोप लगाया है। उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने शनिवार को यह दावा किया। अधिकारियों द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोप पर दिल्ली सरकार या सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि इस साल की शुरुआत में दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जबकि छह शिकायतें 11 मई के बाद प्राप्त हुईं है। गौरतलब है कि 11 मई को ही उच्चतम न्यायालय ने पुलिस, भूमि और सार्वजनिक व्यवस्था को छोड़कर सेवा मामलों का नियंत्रण दिल्ली की निर्वाचित सरकार को दे दिया था।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि अगर कोई शिकायत है तो, उसे देखने के बाद ही आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया दी जा सकती है। उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले अधिकारियों की ओर से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अधिकारियों के अनुसार ‘आप’ सरकार के खिलाफ शिकायत करने वालों में पांच आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं।

ये अधिकारी मुख्य सचिव नरेश कुमार, पूर्व सेवा सचिव आशीष मोरे, विशेष सचिव किन्नी सिंह और वाईवीवीजे राजशेखर और ऊर्जा सचिव शूरबीर सिंह हैं। इसके अलावा, आईपीएस अधिकारी मधुर वर्मा, आईआरएस अधिकारी कुणाल कश्यप, तदर्थ दानिक्स अधिकारी अमिताभ जोशी ने भी शिकायत की है। 

टॅग्स :दिल्ली सरकारअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष