लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पुडुचेरी में Covid19 के 79 नये मामले आए सामने, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: August 15, 2021 19:14 IST

Open in App

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 79 नये मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,22,282 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 5,022 नमूनों की कोविड-19 जांच के बाद कुल 79 लोग संक्रमित पाए गए। पुडुचेरी में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत होने से मृतकों की तादाद 1805 पर पहुंच गयी।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी से 41, माहे से 20, कराइकल से 17 और यानम से कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया। फिलहाल 929 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 201 मरीज अस्पतालों में हैं और 728 मरीज घर पर ही रहकर इलाज करवा रहे हैं।

पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में 85 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,19,548 हो गई है। यहां मृत्यु दर और स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.48 फीसदी और 97.76 प्रतिशत है। अब तक 15.79 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। संक्रमण की दर 1.97 प्रतिशत हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि केंद्र-शासित प्रदेश में अब तक 7.63 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा