कर्नाटक में कोविड-19 के 789 नये मामले, 23 मरीजों की मौत

By भाषा | Published: September 24, 2021 09:07 PM2021-09-24T21:07:34+5:302021-09-24T21:07:34+5:30

789 new cases of Kovid-19 in Karnataka, 23 patients died | कर्नाटक में कोविड-19 के 789 नये मामले, 23 मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 789 नये मामले, 23 मरीजों की मौत

बेंगलुरु, 24 सितंबर कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 789 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,71,833 हो गयी जबकि 23 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,706 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,050 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,20,792 हो गयी। कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,306 हो गयी है।

बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 285 नये मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हुई। इसके बाद दक्षिण कन्नड़ जिले में 108 नये मरीज मिले। वहीं मैसुरु में 71 और उडुपी में कोरोना वायरस संक्रमण के 69 नये मामले सामने आए।

राज्य में अब तक 4,69,14,336 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,35,581 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 789 new cases of Kovid-19 in Karnataka, 23 patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे