लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में कोविड-19 के 783 नए मामले आए, 13 और लोगों की मौत हुई

By भाषा | Updated: May 29, 2021 21:07 IST

Open in App

अगरतला, 29 मई त्रिपुरा में पिछले 24 घंटे में कोविड​​​​-19 से 13 और लोगों की मौत हुई, जो एक दिन में इस बीमारी के कारण राज्य में मरने वालों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 495 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में पिछले 24 घंटों में 783 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 49,290 हो गए।

पश्चिम त्रिपुरा जिले में सबसे अधिक 378 मामले सामने आए, इसके बाद दक्षिण त्रिपुरा में 110, उनोकोटी में 73 और गोमती में 62 मामले सामने आए।

शेष नए मामले कई अन्य जिलों में सामने आए।

एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच, त्रिपुरा सरकार ने अगरतला नगर निगम (एएमसी) क्षेत्र में रविवार से 'सामूहिक जांच अभियान' शुरू करने का फैसला किया है और इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों की 12 टीमों का गठन किया है।

सदर उप संभागीय मजिस्ट्रेट असीम साहा ने कहा, "एएमसी क्षेत्र में कोविड संक्रमण दर अधिक है। लेकिन कुछ लोग जांच कराने से हिचकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने रविवार से सामूहिक जांच अभियान शुरू करने का फैसला किया है।"

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने एक महीने में नगर निकाय के सभी 49 वार्डों में इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन मामलों के आधार पर अवधि बढ़ाई जा सकती है।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में 12 टीमें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी और जांच करेंगी। स्थिति के आधार पर टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

साहा ने संवाददाताओं से कहा, "हमने शुरू में एक परिवार के कम से कम एक सदस्य की जांच करने का फैसला किया है। अगर किसी व्यक्ति में बीमारी का पता चलता है, तो उसके परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच कराई जाएगी।"

राज्य में अब तक 9,10,318 नमूनों की कोविड-19 के लिये जांच की गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि त्रिपुरा में अब 6,324 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटों में कम से कम 878 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जिससे राज्य में ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 42,408 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र