ठाणे में कोविड-19 के 780 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

By भाषा | Published: March 8, 2021 10:17 AM2021-03-08T10:17:22+5:302021-03-08T10:17:22+5:30

780 new cases of Kovid-19 in Thane, three more dead | ठाणे में कोविड-19 के 780 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 780 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ मार्च ठाणे में कोविड-19 के 780 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,69,845 हो गयी है। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि सभी नए मामलों का पता रविवार को चला।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,302 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 2.34 प्रतिशत है।

अब तक 2,56,279 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 94.97 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे में 7,264 मरीजों का उपचार चल रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पास के पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या 46,312 हो गयी है और मरने वालों की संख्या 1,205 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 780 new cases of Kovid-19 in Thane, three more dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे