लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में कोविड-19 के 700 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 9, 2021 15:20 IST

Open in App

अगरतला नौ जून त्रिपुरा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 700 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56,169 हो गयी जबकि पांच और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 574 हो गयी।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

त्रिपुरा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या फिलहाल 5,152 है। बीते 24 घंटे के दौरान 563 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। अब तक 50,380 लोग इस जानलेवा संक्रमण को मात दे चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक कोविड-19 से ठीक होने की दर 89.79 प्रतिशत है।

इस बीच, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान संक्रमित होने वाले 50 से 60 प्रतिशत लोग वायरस के डबल म्यूटेंट अथवा डेल्टा स्वरूप से संक्रमित हुए हैं।

अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज (एजीएमसी) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ तपन मजूमदार ने कहा, ' कुछ अन्य राज्यों की तरह त्रिपुरा में डेल्टा स्वरूप के मामले भी करीब 50 से 60 प्रतिशत तक हैं। कोरोना वायरस का डबल म्यूटेंट स्वरूप युवाओं के अलावा बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है। यह एक गंभीर चिंता का विषय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब