लाइव न्यूज़ :

Indian Railway: त्योहारों के सीजन में मुंबई से बिहार, यूपी तक इन 70 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का हुआ ऐलान, जानिए ट्रेनों के नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2023 16:53 IST

त्योहारी मौसम में यात्रियों को ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे ने 70 स्पेशल ट्रेनों के शुरू करने का ऐलान किया है। इन ट्रेनों की बुकिंग प्रक्रया 16 अक्टूबर से चालू हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे ने 70 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया हैयह सुविधा पुणे, बनारस, मेंगलुरु और बिहार तक रहने वाली हैत्योहारी मौसम में सभी यात्रियों को आवागमन के लिए यह तोहफा दिया है

नई दिल्ली: त्योहारी मौसम में यात्रियों को ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे ने 70 स्पेशल ट्रेनों के शुरू करने का ऐलान किया है। इन ट्रेनों की बुकिंग प्रक्रया 16 अक्टूबर से चालू हो जाएगी। यह सुविधा उन सभी के लिए मुहैया कराई जा रही है, जिसके चलते यात्री समय रहते आने वाले त्योहारों को सेलिब्रेट करने अपने घर समय से पहुंच सके।

हाल में दुर्गा पूजा शुरू हो गई है, फिर दीवाली और छठ भी है। इसलिए यात्रियों को घर जाने के लिए यह सुविधा दी गई है। इस सूची में मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 01043 स्पेशल ट्रेन है, जो 19 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक के बीच चलेगी। जो यात्रियों को अगले दिन बिहार के समस्तीपुर में रात 9 बजकर 15 मिनट पर उतारेगी।

वहीं, नंबर 01044 की स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार समस्तीपुर से रात 11 बजकर 20 मिनट से अगले दिन तीसरे दिन सुबर 7 बजकर 40 मिनट पर यात्रियों को उतारती है। 

इस पूरे सफर में ट्रेन कल्याण, इगातपुरी, नासिक रोड, भुसवाल, खांडवा, पीपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटिलपुत्र, हाजिपुर और मुजफ्फरपुर से होकर गुजरेगी। 

दूसरी तरफ ट्रेन नंबर 01053 जो लोकमान्य तिलक टर्मिनल से हर सोमवार को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर चलती है, वो अगले दिन बनारस में शाम 4 बजकर 5 मिनट पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी।

वहीं, ट्रेन नंबर 01054 जो बनारस से हर मंगलवार रात 8 बजकर 30 मिनट पर चलती है, अगले दिन रात में 11 बजकर 55 मिनट पर मुंबई पहुंचती है। इसके लिए रेलवे ने अवधि 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक रखी है। 

इनके अलावा 01185 स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से हर शुक्रवार को चलती है, जो अगले दिन मेंगलुरु शाम के 5 बजकर 5 मिनट पर यात्रियों को उतारती है। इसके लिए भी सुविधा रेलवे ने 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक दी है।

01186 स्पेशल ट्रेन मेंगलुरु से शाम 6 बजकर 45 मिनट पर निकलेगी और फिर अगले दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनल पर दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर यात्रियों को पहुंचा देगी। त्योहार को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इसकी तारीख 21 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक सुनिश्चित की है।

वहीं, 02141 जो पुणे से अजनी तक चलेगी। दूसरी तरफ यही स्पेशल ट्रेन 02142 अजनी से पुणे तक चलेगी, जिसकी अवधि 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक तय की। 

टॅग्स :भारतीय रेलमुंबईPuneवाराणसीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप