लाइव न्यूज़ :

MP: 7 छात्रों को हॉस्टल रूम में हनुमान चालीसा पढ़ना पड़ गया भारी, स्टूडेंट्स पर सीहोर VIT ने लगाया 5-5 हजार का जुर्माना, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

By आजाद खान | Updated: July 8, 2022 15:06 IST

सीहोर वीआईटी में 20 छात्रों द्वारा हॉस्टल रूम में हनुमान चालीसा पढ़ने पर छिड़े विवाद पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हनुमान चालीसा अगर हिन्दुस्तान में नहीं पढ़ा जाएगा तो और कहां पढ़ा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसीहोर वीआईटी में 20 छात्रों द्वारा हॉस्टल रूम में हनुमान चालीसा को पढ़ा गया है।इस पर कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है। कॉलेज प्रशासन ने 7 छात्रों पर 5-5 हजार का जुर्माना लगाया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (VIT-Bhopal) में सात छात्रों द्वारा हनुमान चालीसा पढ़ने पर उन पर पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना लग गया है। आपको बता दें कि यह वहीं कॉलेज जो मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) के गृह जिले सीहोर (Sehore) में पड़ता है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मामले की जानकारी मिलते ही प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) का भी बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने यह कहा है कि हनुमान चालीसा अगर हिन्दुस्तान में नहीं पढ़ा जाएगा तो और कहां पढ़ा जाएगा। वहीं गृहमंत्री के कहने पर मामले की जांच कलेक्टर कर रहे है। 

क्या है पूरा मामला

एबीपी की एक खबर के अनुसार, वीआईटी के करीब 20 छात्र एक साथ हॉस्टल रूम में जमा हुए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे थे। इसके बाद कुछ छात्रों ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की थी। इस पर एक्शन लेते हुए कॉलेज प्रशासन ने 20 छात्रों की अगवाई करने वाले सात छात्रों पर पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इस जुर्माने के एलान के बाद मामले ने ज्यादा तूल पकड़ लिया है। 

मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने क्या कहा

इस घटना पर बोलते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा कि छात्रों को कॉलेज परिसर में हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए उन्हें समझाया जा सकता था, लेकिन इसके लिए उनसे जुर्माना वसूला नहीं जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वीआईटी द्वारा दिया गया हुआ जुर्माने का नोटिस वापस लिया जाएगा। 

मामले में आगे बोलते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा कि हनुमान चालीसा अगर हिन्दुस्तान में नहीं पढ़ा जाएगा तो और कहां पढ़ा जाएगा। राज्य गृहमंत्री ने सीहोर कलेक्टर को इसकी जांच की भी आदेश दे दी है। 

क्या है कॉलेज प्रशासन का कहना

खबर के अनुसार, इस पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन का भी बयान सामने आया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वे किसी भी छात्र को पूजा-पाठ के लिए मना नहीं करते है और न ही उन्हें रोकते है। लेकिन बिना अनुमति के कुछ भी सामूहिक रूप से आयोजित करना ठीक नहीं है। 

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, कॉलेज के कमरे के अन्दर और बाहर कुछ भी इकट्ठे रूप से करना वो भी बिना इजाजत सही नहीं है। कॉलेज प्रशासन ने यह भी कहा कि बिना इजाजत इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

टॅग्स :Madhya Pradeshगृह मंत्रालयभारतHanuman ChalisaIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो