लाइव न्यूज़ :

मथुरा में भीषण गर्मी से 7 स्कूली बच्चे बेहोश, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: July 5, 2019 10:25 IST

कई बच्चों की हालत स्कूल से घर लौटते वक्त स्कूल वैन में बिगड़ गई। शिक्षाधिकारी ने बताया कि गर्मी से स्कूलों में बच्चों के बेहोश होने की जानकारी मिली है लेकिन अब मौसम में काफी बदलाव आ गया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी और उमस से कारण अलग-अलग प्राथमिक विद्यालयों में सात बच्चे बेहोश हो गए और एक बच्चे की नाक से खून निकलने लगा। सभी बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जिला मुख्यालय ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के अरहेरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा के छात्र अंकित की नाक से अचानक खून बहने लगा। उसे तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। हाईवे थाना क्षेत्र के बिरजापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रार्थना के समय पांचवी कक्षा की छात्रा संजना बेहोश होकर गिर गई।

छात्रा को पानी पिलाया गया और सामान्य होने पर फिर उसे घर भेज दिया गया। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय चंद्र नगर में भी पांच बच्चों के बेहोश होने की सूचना है। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजयवीर सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण बच्चों की तबियत खराब हो रही है। कुछ बच्चों को तो प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि अन्य को अस्पताल ले जाना पड़ा।

कई बच्चों की हालत स्कूल से घर लौटते वक्त स्कूल वैन में बिगड़ गई। शिक्षाधिकारी ने बताया कि गर्मी से स्कूलों में बच्चों के बेहोश होने की जानकारी मिली है लेकिन अब मौसम में काफी बदलाव आ गया है। सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि ऐसी स्थिति में तुरंत उपचार करावें और घटना की जानकारी बेसिक शिक्षा कार्यालय और बच्चे के परिजन को दें। 

टॅग्स :मौसममथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए