लाइव न्यूज़ :

बाहुबली अतीक अहमद की 7 अचल संपत्तियां जब्त, योगी के मंत्री बोले- भ्रष्टाचारियों के खिलाफ UP में जीरो टॉलरेंस

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 26, 2020 19:08 IST

अतीक अहमद फिलहाल गुजरात की एक जेल में बंद है। विकास दुबे गैंग का खुलास होने के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार ने बाहुबली नेताओं पर शिकंजा कसना एक बार फिर से शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश से गुजरात की एक जेल में स्थानांतरित किया गया है। अतीक अहमद की संपत्तियां जब्त करने पर यूपी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, योगी सरकार का एक ही मकसद है भ्रष्टाचार और भू माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की आदेश के बाद  प्रयागराज जिला मजिस्ट्रेट भानु चन्द्र गोस्वामी ने पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की अवैध रूप से अर्जित की गयी सात अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश 13 अगस्त को दिया था। जिसपर अमल करते हुए प्रयागराज के सिटी एसपी ने आज (26 अगस्त) कहा कि DM साहब के आदेशानुसार पूर्व सांसद अतीक अहमद की 7 संपत्तियां खुल्‍दाबाद थाना क्षेत्र (4), धूमनगंज (2) और (1) सिविल लाइन से ज़ब्त की गई। ये अपराध द्वारा अर्जित संपत्ति की श्रेणी में आती हैं। 13 अन्य संपत्तियों की रिपोर्ट DM साहब को दी गई है जो विचाराधीन है। 

इस मामले पर योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है। अतीक अहमद की संपत्तियां जब्त करने पर यूपी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, योगी सरकार का एक ही मकसद है भ्रष्टाचार और भू माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस। कानून अपना काम कर रहा है। इस तरह की कार्रवाइयां पूरे प्रदेश में हो रही हैं। यूपी भू माफिया और अपराधी मुक्त बने ये कोशिश जारी है। 

जिला मजिस्ट्रेट ने अतीक अहमद पर इससे पहले कार्रवाई करते हुए अतीक अहमद सहित 23 व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किये थे। विज्ञप्ति के मुताबिक, जिला मजिस्ट्रेट ने विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मुकदमों के आधार पर 23 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित करते हुए निरस्त्रीकरण हेतु नोटिस जारी किया था। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश से गुजरात की एक जेल में स्थानांतरित किया गया है। अतीक अहमद साल 1989 में पहली बार इलाहाबाद (पश्चिमी) विधानसभा सीट से अतीक विधायक बना। इसके बाद 1991 और 1993 के चुनाव अतीक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा और फिर विधायक बना। 1996 में इसी सीट पर अतीक को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया और वह फिर से विधायक चुना गया। 

2004 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अतीक अहमद को फूलपुर संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया और वह सांसद बना। अतीक अहमद यूपी का एक ऐसा सांसद था, जिसे इनामी सांसद भी कहा जाता था। बसपा विधायक राजू पाल की हत्या में नामजद आरोपी होने के बाद भी अतीक सांसद बना रहा था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन