लाइव न्यूज़ :

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, बेगूसराय में मां-बेटी ने गंवाई जान

By सुमित राय | Updated: July 7, 2020 20:55 IST

आकाशीय बिजली गिरने से मंगलवार को बिहार में सात लोगों की मौत हो गई, बेगूसराय में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

Open in App

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच बिहार में आकाशीय बिजली भी कहर बरपा रही है। बिहार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि पिछले 10 दिनों में आकाशीय बिजली ने बिहार में 100 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है।

बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया, "बिजली गिरने से मंगलवार को बेगूसराय में 3 और भागलपुर, मुंगेर, कैमूर और जमुई में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।"

बेगूसराय जिले के दो थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की मौत हुई। जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के भीतीहाराही गांव में वज्रपात हुआ, जिससे नंदन पंडित की 48 वर्षीया पत्नी सोना देवी और 18 साल की बेटी काजल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।

बिहार में 15 दिनों में हो चुकी है 100 से ज्यादा लोगों की मौत

उल्लेखनीय है कि बिहार में बिजली गिरने से पिछले हफ्ते 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 30 जून को पांच जिलों में 11 व्यक्ति और 25 जून को 22 जिलों में 96 लोगों की मौत हो गई थी। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, कटिहार और भागलपुर जिले में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जतायी गई है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां