लाइव न्यूज़ :

बिहारः पूर्वी चंपारण में ईंट भट्ठे में विस्फोट से मरनेवालों की संख्या हुई 9, आठ अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

By अनिल शर्मा | Updated: December 24, 2022 11:37 IST

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां कार्यरत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघटना मोतिहारी के रामगढ़वा इलाके में ईंट भट्ठे पर हुई।बचाव अभियान भी जारी है। SDRF की टीम के साथ एएसपी रक्सौल और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद।

मोतिहारीःबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार शाम एक ईंट भट्ठे में हुए विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग रक्सौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मोतिहारी के जिलाधिकारी ने बताया कि मलबा हटाया जा रहा है, बचाव अभियान जारी है।

बता दें  घटना मोतिहारी के रामगढ़वा इलाके में ईंट भट्ठे पर हुई। घटना पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पुलिस ने कहा कि मारे गए लोगों में ईंट भट्ठा का मालिक मोहम्मद ईशरार भी शामिल है। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।” एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर दुख जताया और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी घायल व्यक्तियों को अच्छा इलाज मिले।  

मोतिहारी पुलिस ने कहा, रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस ने बताया कि SDRF की टीम के साथ एएसपी रक्सौल और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद।

टॅग्स :बिहारमोतिहारी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब