लाइव न्यूज़ :

Congress Protest: प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए 355 में से 65 सांसद, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: August 5, 2022 20:50 IST

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत 65 सांसदों सहित कुल 335 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था।

Open in App

नई दिल्ली: महंगाई और बेरोजगारी को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में 335 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इनमें 65 सांसद शामिल थे। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत 65 सांसदों सहित कुल 335 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने आगे कहा कि “सांसदों / विधायकों को हिरासत में लेने की सूचना संबंधित सक्षम अधिकारियों को भेजी जा रही है।

साथ ही, दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि राजधानी में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। “कांग्रेस समर्थकों ने पुलिस अधिकारियों को उनके कर्तव्यों का पालन करने से रोकने की कोशिश की, उनके साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संसद और एआईसीसी मुख्यालय के बाहर नाटकीय गतिरोध के बीच राहुल गांधी और शशि थरूर सहित कांग्रेस सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया और बाद में न्यू पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इनमें कांग्रेस के प्रमुख नेता शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस की हिरासत से छूटने के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, दिल्ली पुलिस के द्वारा हमें पूरे दिन बंद रखा गया, हम चाहते थे कि सदन में चर्चा हो। सरकार की जवाबदेही तय करके उनसे सवाल करना हमारी जिम्मेदारी है। जिस तरह से हमें अलोकतांत्रिक तरीके से हिरासत में लिया गया वह अच्छा संकेत नहीं है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष